फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider dies in accident

Basti News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 22 Feb 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident
अमन कुमार की फाइल फोट
कप्तानगंज(बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत गई। युवक की पहचान लहिलवारा गांव निवासी अमन वर्मा (18) के रूप में हुई। अमन की मौत की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहिलवारा गांव के रहने वाले बसपा नेता सीताराम शास्त्री के दूसरे बेटे सुजीत कुमार सहायक अध्यापक हैं। सुजीत बस्ती में परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो जुड़वा बेटे अंकित कुमार और अमन कुमार थे। परिजनों के मुताबिक, अमन बाइक से रात करीब नौ बजे बस्ती से लहिलवारा गांव के लिए निकला था। नगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के पास बेकाबू अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही अमन की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहूची पुलिस ने अमन को जिला अस्पताल ले गई, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को लावारिस हालत में जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया था। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान अमन की रूप में की। नगर थाने के एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed