फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider dies after being hit by pickup

Basti News: पिकअप की ठोकर से बाइक सवार की मौत

Tue, 09 Apr 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by pickup
बस्ती-बांसी मार्ग पर पैड़ा चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद। बस्ती-बांसी मार्ग पर पैड़ा चौराहे पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दरौली निवासी 42 वर्षीय आज्ञा राम बाइक से रुधौली से बस्ती की तरफ आ रहे थे। अभी वह पैडा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि बस्ती से रुधौली की तरफ तेज रफ्तार में जा रही पिकअप ने चपेट में ले लिया। आज्ञाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना वाल्टरगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने निजी वाहन से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर भाग रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने विशुनपुरवा चौकी को सूचना दी। विशुनपुरवा में पुलिस ने पिकअप को पकड़ कर वाटरगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया। आज्ञा राम राजमिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed