{"_id":"694069d3b14f4874d70fa88a","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-uncontrolled-trailer-basti-news-c-207-1-bst1006-149571-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेकाबू ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेकाबू ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग के बनकटी कस्बे में सोमवार की शाम करीब 7:15 बजे मुंडेरवा चीनी मिल से गन्ना खाली कर लौट रहे बेकाबू ट्राॅला की टक्कर बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आई हैं। युवक की पहचान मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कड़सरी गांव निवासी अमन चौधरी (18) पुत्र के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कडसरी गांव निवासी अमन चौधरी गांव के ही अपने साथी बृजेश के साथ बाइक से बनकटी पेट्रोल पंप की तरफ से घर जा रहा था। कन्या इंटर कॉलेज के पास महादेवा की तरफ से गन्ना खाली कर लौट रहे ट्राॅले से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक चालक का सिर ट्राॅला के पहिया के नीचे पड़ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा बृजेश दूर जा गिरा।
कस्बे वासियों का कहना है कि यदि वह हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। अमन चौधरी पांच बहनों में इकलौता भाई तथा परिवार का अकेला सहारा था। पिता परशुराम की चार साल पहले मौत हो चुकी है। लालगंज के थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ट्राॅला को कब्जे में ले लिया गया है।