फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike lifter arrested, three bikes recovered

बाइक लिफ्टर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

Wed, 23 Oct 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike lifter arrested, three bikes recovered
बस्ती के लालगंज पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर। - फोटो : BASTI
वाहन लिफ्टर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
विज्ञापन

बनकटी(बस्ती)। लालगंज पुलिस ने रामजानकी मार्ग पर कुदरहा तिराहे से वाहन चोर को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद किया। सीओ रुधौली जनार्दन दूबे ने लालगंज थाने पर प्रेसवार्ता कर बताया कि पकड़ा गया मुकेश शातिर चोर है। वह कभी बकरी चुुरा लेता था तो कभी परिवार वालों की जेब से रुपये निकाल लेता था।

लालगंज थाने के पिपरपाती मुस्तहकम निवासी मुकेश को मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे कुदरहा तिराहे पर चोरी की बाइक के साथ मौजूद होने की पुलिस को जानकारी मिली। थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई मुनींद्र त्रिपाठी व राजकुमार पाण्डेय के अलावा हेडकांस्टेबल प्रध्वज प्रताप सिंह, उमेश कुमार , श्याम सुंदर चौधरी, सूर्यनाथ यादव, दीनानाथ आदि टीम के सदस्यों के साथ पहुंचे और काले रंग की स्पलेंडर प्रो बाइक के साथ मुकेश को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बाइक चोर की निशान देही पर लालगंज थानाक्षेत्र के इस्माइलपुर गांव की झाड़ी में छिपाई गई दो अन्य बाइक बरामद की गई। जिनमें एक लाल रंग का हीरो होंडा व दूसरी काले रंग का हीरो बाइक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed