फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike collides with tractor-trolley, youth dies

Basti News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी बाइक, युवक की मौत

Fri, 10 Oct 2025 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Oct 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor-trolley, youth dies
बभनान। बभनान-वाल्टरगंज मार्ग पर बभनगांवा कला गांव के पास बुधवार की रात सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक घुस गया। हादसे में हर्रैया थाना क्षेत्र के रमैया के अवनीश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से अवनीश को सीएचसी गौर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद सड़क के किनारे ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी करने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बुधवार देर रात रमैया के अवनीश शर्मा (21) पुत्र राजेश शर्मा बाइक से गौर की तरफ जा रहे थे। गौर थाना क्षेत्र के वाल्टरगंज-गौर मार्ग पर बभनगांवा कला के समीप सड़क के किनारे पहले से खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में बाइक लेकर घुस गए। उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। बताया जा रहा है कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। लेकिन, एहतियातन पुलिस एंबुलेंस से सीएचसी ले गई। वहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने अंधेरे में सड़क के किनारे लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी करने पर नाराजगी जताई। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए लोग पुलिस से शव लेने की जिद करने लगे। पुलिस ने कुछ ही देर बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भास्कर यादव ने बताया कि युवक मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस ने मृतक की भाभी गुड़िया शर्मा की तहरीर पर ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक परमा शंकर यादव ने बताया कि मृतक कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
बाइक की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर : महादेवा। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे बनकटी बाजार में सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक सवार भाग गया।
लालगंज थाना क्षेत्र के जोगिया के रहने वाले सत्यम (17) पुत्र पूर्णवासी खरीदारी करने के लिए बनकटी बाजार आए थे। वह सड़क पार करने लगे। महादेवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सूचना परिजनों को दी और घायल को पीएचसी बनकटी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बाइक की टक्कर से युवक घायल : महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र की बस्ती-महुली मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 3 बजे अज्ञात बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अनुज (18) पुत्र कमलेश निवासी ग्राम खड़ौहा थाना मुंडेरवा किसी कार्य से महसो गए थे। महादेवा लौटते समय गौरा गांव के समीप अज्ञात बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और अनुज को निजी वाहन से पीएचसी बनकटी ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed