फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike and e-rickshaw hit by uncontrolled truck, four people injured

Basti News: बेकाबू ट्रक की चपेट में बाइक और ई-रिक्शा, चार लोग घायल

Mon, 17 Feb 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 17 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike and e-rickshaw hit by uncontrolled truck, four people injured
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित पचमोहनी चौराहे के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक और ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे मेंं ई-रिक्शा चालक 36 वर्षीय लालजीत चौधरी निवासी बेलहरा थाना वाल्टरगंज, 18 वर्षीय सर्वेश उर्फ छोटू पुत्र नरेंद्र निवासी बरगदवा थाना सोनहा, बाइक सवार 25 वर्षीय अनुराग उपाध्याय पुत्र पप्पू, 22 वर्षीय अनिरुद्ध शर्मा निवासी बरगदवा थाना सोनहा घायल हो गए। हादसा रविवार की सुबह करीब नौ बजे हुआ। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी सल्टौआ भेजवाया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सर्वेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने बताया कि ट्रक तथा उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर नहीं मिली है। इसी के समीप देर रात में एक कार नीलगाय से टकरा कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। जबकि नीलगाय की मौके पर मौत हो गई। सुबह उसे सड़क से हटवाकर दफन करवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed