फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   big road accident in Basti, car collided with Nilgai many people died

Road Accident: बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, नील गाय से टकराई कार, तीन लोगों की मौत

Sat, 17 Dec 2022 02:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Dec 2022 02:12 PM IST
सार

बस्ती जिले में हाईवे के गड़हा गौतम के पास बस्ती-अयोध्या लेन पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। देर रात एक बजे नीलगाय से टकराकर कार बेकाबू होकर पेड़ टकराने के बाद पलट गई। घटना में कार चालक समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
big road accident in Basti, car collided with Nilgai many people died
बस्ती में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार बीती रात गोरखपुर के एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले सात लोग एक एक्सयूवी कार में सवार होकर लखनऊ मीटिंग में जा रहे थे। अभी वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि तभी कार के सामने एक नीलगाय आ गई।
विज्ञापन


नीलगाय से टकराने के बाद एक्सयूवी कार अनियंत्रित हो गई और दूसरे लेन में जाकर पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे स्थित ढाबे की दीवार से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, कार में सवार सात लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में मौत पर गहरा दुख जताया और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में मरने वालो में धीरज सिंह (30) पुत्र अशोक सिंह निवासी संगम विहार कॉलोनी, लखनऊ (मूल रूप से बक्सर बिहार के रहने वाले हैं), सोनू चौधरी (27) पुत्र रमेश चौधरी निवासी जमुनी वर्मा, कप्तानगंज, कुशीनगर, दिलीप कुशवाहा (29) पुत्र रामजी निवासी देहन्दुल, थाना बरेसर, गाजीपुर हैं।


वहीं घायलों में रामनरायन (25) पुत्र राम सुभग निवासी खजनी, गोरखपुर, पवन पटेल (27) पुत्र शिव प्रसाद निवासी देहन्दुल, गाजीपुर, नीरज पटेल (29) पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी छाटीराम, महाराजगंज, रामकिशोर (26) पुत्र रामउग्रह निवासी खजनी, गोरखपुर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed