फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bhanpur CHC will be rejuvenated with Rs 1.66 crore...system will improve.

Basti News: 1.66 करोड़ से भानपुर सीएचसी का होगा कायाकल्प...सुधरेगी व्यवस्था

Fri, 07 Nov 2025 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bhanpur CHC will be rejuvenated with Rs 1.66 crore...system will improve.
बस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भानपुर के जर्जर भवन से छुटकारा मिलेगा। भवन मरम्मत के लिए विभाग ने 1.66 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल का कायाकल्प किया जाएगा। इससे मरीजों के साथ डॉक्टरों और कर्मचारियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


अस्पताल का मुख्य भवन और अन्य भवन जर्जर हालत में हैं। इससे मरीजों के साथ डाक्टरों और कर्मचारियों को दिक्कतें होती हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पुराने भवन की मरम्मत तथा कुछ नए कक्ष बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का जीर्णोद्धार हो सकेगा। लगभग 25 साल पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग बनकर तैयार हुई थी। अब यह बिल्डिंग काफी पुरानी हाे चुकी है। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की छत तथा दीवारों की मरम्मत की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने काफी समय पहले इस सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक को भेजा था। बिल्डिंग पुरानी होने के कारण यहां काम कर रहे कर्मचारियों तथा चिकित्सकों को हमेशा डर सताता था कि कहीं वह हादसे का शिकार न हो जाएं। इस भवन की मरम्मत के लिए बजट अलॉट होने का इंतजार है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर के जीर्णोंद्धार के लिए बजट की मांग हुई है। प्रस्ताव बनाकर पहले ही भेजा जा चुका है। बजट मिलने के बाद जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा चिकित्सकों तथा कर्मचारियों के रिहायशी कक्षों की भी मरम्मत का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी की स्थिति सुधारने के लिए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 1.66 करोड़ का प्रस्ताव है।
डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed