{"_id":"647254bff57b9db8f90fa914","slug":"bhandara-organized-in-new-market-devotees-gathered-basti-news-c-7-1-183875-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नई बाजार में आयोजित हुआ भंडारा, जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नई बाजार में आयोजित हुआ भंडारा, जुटे श्रद्धालु
Sun, 28 May 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 28 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
नई बाजार में आयोजित भंडारा में प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के नई बाजार में रेलवे क्राॅसिंग के निकट ज्येष्ठ मास के अवसर पर शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान जी का स्तुति गान किया गया। धूप, कपूर, अगरबत्ती के साथ उनकी आरती उतारी गई। देवी-देवताओं के जयकारे लगाए गए।
पूजन अर्चन के बाद दोपहर में भंडारे का प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे। देर तक प्रसाद वितरित किया गया। यहां माहौल भक्तिमय बना रहा। भजन, कीर्तन की भी धूम रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने राहगीरों को रोककर प्रसाद खिलाया। इस मौके पर अश्वनी साहू, मनीष गुप्ता, शालू साहू, रोशन शुक्ल, राहुल शुक्ल, हितेष, पंकज मिश्र, सोनू जायसवाल, अनिल कसौधन, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।
संवाद