{"_id":"689ce1bf75d338db7b0168d1","slug":"bhakiyu-tikait-group-took-out-tricolor-march-basti-news-c-207-1-bst1004-141945-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भाकियू टिकैत गुट ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भाकियू टिकैत गुट ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
मुंडेरवा में तिरंगा यात्रा निकालते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।
भानपुर। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह के नेतृत्व में भानपुर में तिंरगा यात्रा निकाली और किसान समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रपति व डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
किसानों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर, सल्टौवा व अमरौली सुमाली में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने और बाहर से लिखी जा रही खून, पेशाब व अल्ट्रासाउंड की जांच बंद कराने की आवाज उठाई। उन्होंने तहसील में संचालित रजिस्ट्री कार्यालय में प्राइवेट कर्मियों से लिए जा रहे कार्यों पर तुरंत रोक लगाने और जांच करा कर उनके विरुद्ध कार्रवाई कराने की आवाज उठाई। इस मौके पर मोल्हू चौधरी, रामनयन, संत कुमार भारती, पीतांबर मौर्य, कन्हैया प्रसाद, रामजगत, राकेश चौधरी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
मुंडेरवा में तिरंगा यात्रा निकाल सौंपा ज्ञापन
मुंडेरवा। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मारतेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कुदरहा ब्लॉक मुख्यालय से बनकटी होते हुए मुंडेरवा शहीद किसान स्थली तक ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहीद किसानों पर पुष्प गुच्छ भी अर्पित किया गया। सैकड़ों की संख्या में किसान भाकियू कार्यालय मुंडेरवा पर एकत्रित हुए और अपनी समस्या को लेकर एक सभा किया और राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी बस्ती द्वारा नायब तहसीलदार बस्ती सदर वीर बहादुर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
इस अवसर पर सिंह पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष, परमात्मा प्रसाद चौधरी मंडल उपाध्यक्ष, गंगाप्रसाद मंडल कोषाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष जटाशंकर पांडेय, ब्रह्मदीन चौधरी जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर, अश्विनी चौधरी, घनश्याम चौधरी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।