फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bhakiyu takes a tough stand on fertilizer black marketing

Basti News: खाद की कालाबाजारी पर भाकियू के तेवर कड़े

Tue, 16 Dec 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu takes a tough stand on fertilizer black marketing
तहसील में अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
भानपुर। किसान की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू टिकैत गुट ने तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह व तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में सोमवार को तहसील परिसर में पंचायत आयोजित की। किसानों ने एक स्वर में मनमानी दाम पर बिक रही खाद के मूल्यों पर अंकुश लगाने की अधिकारियों से गुहार लगाई।
विज्ञापन

कहा कि क्षेत्र के भानपुर, सोनहा, सल्टौवा, कांटेखैरा, तुसायल, सुगिया, भितेहरा, करमहिया, नरखोरिया, दुबौली, कनेथू और पचमोहनी पड़ाव में खाद की दुकानों पर दुकानदार मनमाने रेट पर खाद बेच रहे। इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए। तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने मांग किया खाद के साथ ही राजस्व अभिलेखों में किसानों के गलत हुए नामों को शीघ्र ठीक किया जाए।
विज्ञापन

जंगली जानवरों से किसानों के फसलों को बचाया जाय। किसानों के तहसील में लंबित वसीयत और वरासत के मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
इस मौके पर संत कुमार भारती, केएन श्रीवास्तव, संतकुमार, रामनयन, संतराम, गीतादेवी, रामकृपाल, रामसुभग सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed