{"_id":"64f78c66b943d2bc3b0fd644","slug":"beware-of-those-who-promise-to-provide-you-a-job-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3862-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौकरी दिलवाने का झांसा देने वालों से रहें सावधान, डूब सकते हैं रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौकरी दिलवाने का झांसा देने वालों से रहें सावधान, डूब सकते हैं रुपये
Wed, 06 Sep 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसमें कोई साइबर अपराधी नहीं बल्कि अपने ही सगे संबंधी झांसा देकर रुपए ऐंठ ले रहे हैं। अपने ऊंचे संबंधों की दुहाई देकर मित्र रिश्तेदार के बेटे बेटियों को नौकरी दिलवाने का झांसा देते हैं और रुपए लेकर हड़प लेते हैं। इसके अलावा कुछ जालसाज ऑनलाइन जॉब दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं।
- वाल्टरगंज थाने के गनेशपुर टोला बेलवा जोर निवासी सुजीत कुमार के बेटे अर्जुन कुमार को जिला अस्पताल बस्ती में सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के लिए एक व्यक्ति ने एक लाख रुपये की मांग की। सुजीत ने अपने लड़के अर्जुन कुमार के फोन-पे के माध्यम से 38 हजार रुपये सुजीत कुमार के खाते में भेज दिया। इसके बाद 50 हजार रुपये नकद सुजीत कुमार को दिया। उसके बाद भी आरोपी 30 हजार रुपये मांगने लगा। शक होने पर राम प्रकाश ने रुपये वापस मांगे तो सुजीत कुमार ने मना कर दिया। आनाकानी करने के साथ ही वह जान से मारने की धमकी भी देने लगा। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
- ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर लड़की से 7.30 लाख रुपये की ठगी की गई। बभनान के महागौरी नगर निवासी वंशिका जायसवाल ने गौर थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि एक अज्ञात वाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप के जरिये सुहानी शर्मा व संजय शर्मा ने फीमेल जॉब दिलाने का झांसा दिया। दोनों ने सात लाख 30 हजार रुपये अपने खाते में मंगवा लिए, जिसके बाद ग्रुप बंद कर दिया। पुलिस ने सुहानी शर्मा और संजय सिंह पता अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
- पैकोलिया पुलिस ने 31 अगस्त को एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया था, जो खुद को सचिवालय का अधिकारी बताकर ग्राम प्रधानों को झांसे में लेता था। उन्हें भरोसा दिलाता था कि वह बाल विकास विभाग में नौकरी लगवा देगा। इसके बदले वह यूपीआई से एक लाख रुपये मंगवाता था। इस जालसाज के जाल में फंसकर 19 जून को पैकोलिया थानाक्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर निवासी विक्रमाजीत ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि ठगी करने वाला व्यक्ति अनिल सिंह का साथी प्रवीण कौशल पांडेय उर्फ भवानी उर्फ संतोष कुमार पांडेय निवासी बरसैनी थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर है।
-- -- -- -- -- -- --
सावधानी ही बचाव का जरिया
- सरकारी विभाग में नौकरी दिलवाने के झांसे में न आएं।
- ऐसा वादा करने वाले के बारे में ठीक तरीके से पता करें।
- जान लें कि बिना परीक्षा, साक्षात्कार के कहीं नहीं मिलती जॉब।
- रिश्तेदार या मित्रों की बातों पर भी आंख मूंदकर न करें भरोसा।
- किसी को इसके लिए रूपये दें तो उसका लिखित प्रमाण जरूर रखें।
- कोई झांसा देकर रुपये मांगे तो पुलिस से बिना संकोच शिकायत करें।