फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Benefits of schemes are available as per eligibility

Basti News: पात्रता के अनुसार मिल रहा योजनाओं का लाभ

Sun, 14 Jan 2024 02:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Jan 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes are available as per eligibility
- संकल्प यात्रा के तहत वैष्णोपुर व फूलपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। बहादुरपुर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत वैष्णोपुर व फूलपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें भाजपा नेता लल्लू गिरी ने लोगों को योजनाओं के बारे में जागरुक किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर परिवार को छत, शौचालय, पेयजल आदि उपलब्ध करा रही है।
किसान सम्मान निधि के माध्यम से अन्नदाताओं को दो हजार रुपये का सम्मान दे रही है। प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार दुबे ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक मिशन लेकर निकली है। मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर नई पहचान बनाई है। एक सशक्त देश बनकर भारत विश्वमंच पर आया है। गांव से लेकर शहर तक एक सामान विकास को रफ्तार दी जा रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष लल्लू गिरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया। कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि विभागों ने स्टाल लगाया। मौके पर प्रधान रामकिशोर यादव, विजय बहादुर, सुरेश सिंह, संकटा सिंह, आनंद तिवारी, मातिवार प्रसाद, सुशील कुमार, गंगाराम, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed