फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Before PM Modi's program in Basti, CM Yogi has reached Basti, inspecting the venue.

Lok Sabha Election: बस्ती में पीएम मोदी का हमला, बोले- शहजादे फिर से प्रभु श्रीराम को टेंट में भेजना चाहते हैं

Wed, 22 May 2024 12:56 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 22 May 2024 12:56 PM IST
सार

पीएम मोदी ने  कहा, दोनों शहजादे ( अखिलेश और राहुल) मिलकर अफवाह उड़ा रहे हैं कि यूपी की 79 सीट जीत जाएंगे। अब जाना दिन में सपने देखने का क्या मतलब होता है। 4 जून को ये जनता ही इन्हें नींद से जगा देगी।

विज्ञापन
Before PM Modi's program in Basti, CM Yogi has reached Basti, inspecting the venue.
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीएम मोदी ने बस्ती में विशाल जनसभा को संबोधित किया।  कहा, दोनों शहजादे ( अखिलेश और राहुल) मिलकर अफवाह उड़ा रहे हैं कि यूपी की 79 सीट जीत जाएंगे। अब जाना दिन में सपने देखने का क्या मतलब होता है। 4 जून को ये जनता ही इन्हें नींद से जगा देगी।
विज्ञापन


तब ये ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे। इंडी गठबंधन की पार्टियों ने तुष्टीकरण की हदें पार कर दीं। देश 500 वर्षों से राम मंदिर की प्रतिक्षा कर रहा था। लेकिन, ये इंडी वालों को राम मंदिर और प्रभु श्री राम से पेरशानी है। सपा के एक बड़े नेता कहते हैं, राम मंदिर बेकार है।
विज्ञापन


कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर का फैसला पलटना चाहते हैं।

ये इंडी गठबंधन वाले मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। फिर से रामलला को टेंट में भेजना चाह रहे हैं। आप सभी को अपने वोट से इन्हें करारी चोट करनी है। इस समय कांग्रेस और सपा को अचानक संविधान की याद आ गई। इसी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया था। संविधान खत्म करने की भरपूर कोशिश की थी। पार्टी खुद का संविधान नहीं मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Before PM Modi's program in Basti, CM Yogi has reached Basti, inspecting the venue.
मंच पर आते ही पीएम मोदी ने सामने खड़ी जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन किया - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री मोदी ने शुरूआत ही खुद को सीधे यहां के लोगों के साथ जोड़ते हुए किया। कहा, सब भैया बहिनिन के राम-राम। पीएम ने कहा, साथियों देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन चरणों ने तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है।

इसके लिए इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए इंडिया गठबंधन निराशा के गर्त में डूबा है कि अब उनको यह भी याद नहीं रहता कि वे दो दिन पहले क्या बोले थे और आज क्या बोल रहे हैं।
कहा, आप समझदार लोग हैं इसलिए अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

आप सोचिए कि कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का नहीं है। निरर्थक है। आपका वोट बर्बाद हो जाए यह कोई मतदाता नहीं चाहेगा। इसलिए आपका वोट उसे पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार आप बनने देना चाहते हैं। आप खुद सच्चे दिल से बताओ कि इस चुनाव के बाद किसकी सरकार बनेगी? तो वोट बर्बाद होने देना चाहिए क्या? कभी भी पुण्य कार्य मिलता हो तो गंवाना चाहिए क्या?

Before PM Modi's program in Basti, CM Yogi has reached Basti, inspecting the venue.
मंच पर पीएम मोदी को राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट करते सांसद हरीश द्विवेदी, जगदंबिका पाल - फोटो : अमर उजाला
अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो आपको पुण्य मिलेगा क्या? अगर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में खाना मिलता है तो उसका पुण्य मिलने वाला है? वोट देने वाले को वह पुण्य जरूर मिलने वाला है। वोट दीजिए विकसित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोट दें।

2024 को बहुत से लोग हैं तो अपनी पत्नी का जन्मदिन याद नहीं है। मगर देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 सबको याद है। अयोध्या में उस ऐतिहासिक दिन मैने कहा था कि राम से राष्ट, विरासत से विकास और आध्यात्म से आधुनिता। इसी मंत्र से भरत आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की पांचवी अर्थ व्यवस्था बन चुका है।

कद बढ़ा है और सम्मान बड़ा है। वैश्विक मंचों पर भारत बोलता है, तो पूरी दुनिया बड़े ध्यान से सुनती है। भारत निर्णय लेता है तो दुनिया उससे कदम मिलाने का प्रयास करती है। परिवार वादी पार्टियों ने तुष्टीकरण की सीमा पार कर दी है।

कांग्रेस संविधान की बात करती है, जबकि वो अपनी ही पार्टी का संविधान नहीं मानती है। कांग्रेस को पिछड़े -अतिपिछड़े सीताराम केसरी से पता नहीं क्या नाराजगी थी कि उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। फिर उठाकर फुटपाथ पर फेंक दिया और रातों रात सोनिया गांधी को अध्यक्ष बना दिया। यह वही सपा है जो हमेशा दलितों के आरक्षण का विरोध किया। वही लोग धर्म के आधार पर आरक्षण की वैरवी कर रहे हैं।

3 करोड़ पक्के घर बनवाऊंगा
पीएम मोदी ने मौजूद लोगों से अपील करते हुए हाथ उठाने को कहा। बोले,  हाथ ऊपर करके बताइए कि करेंगे? आप सोसाइटी, मोहल्ले आदि में लोगों से मिलने जाएं तो कहीं कोई परिवार कच्चे-टूटे मकान में कहीं नजर आए तो उनसे कह देना कि चार चून को मोदी सरकार बन जाने के बाद उन्हें भी पक्का घर मिल जाएगा।

तीन करोड़ पक्के घर बनवाऊंगा। आप मोदी से कम नहीं हैं। उनको घर मिलने की गारंटी है। यह सब आपके वोट से मुमकिन होगा। इसलिए मतदान भारी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed