फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   B.Ed Joint Entrance Examination: Candidates confused with questions on AI and technology

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा : एआई व प्रौद्योगिकी के सवालों में उलझे परीक्षार्थी

Mon, 02 Jun 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 02 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
B.Ed Joint Entrance Examination: Candidates confused with questions on AI and technology
- पहली पाली में 425 और दूसरी पाली में 426 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

बस्ती। जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 4,179 में से प्रथम पाली में 3754 उपस्थित जबकि 425 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 3753 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 426 ने परीक्षा नहीं दी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से परीक्षा केंद्रों की वेब कास्टिंग कर निगरानी की गई। परीक्षा देकर केंद्रों से निकले परीक्षार्थियों में उत्साह दिखा। कुछ परीक्षार्थियों का कहना था कि केमिस्ट्री, हिंदी व्याकरण के अलावा एआई और प्रौद्योगिकी के सवालों ने काफी उलझाया।
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर के दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर परीक्षार्थी समय से पहुंचे। परीक्षार्थियों की जांच कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के लिए 4,179 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। एपीएनपीजी कॉलेज, शिवहर्ष किसान पीजी काॅलेज और इंटर काॅलेज, बेगम खैर इंटर कालेज, सक्सेरिया इंटर काॅलेज समेत अन्य कालेजों में परीक्षा संपन्न हुई। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों की वेब कास्टिंग कराई गई। परीक्षा केंद्राध्यक्ष के अलावा पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न हुई।
विज्ञापन

-------------
दोनों पाली में परीक्षा अच्छा हुआ। पेपर सरल आए थे। सौ प्रश्न दो सौ नंबरों के पूछे गए। सभी प्रश्नों के उत्तर ठीक ठीक दी हूं। दूसरे पाली में चुने गए विषय से प्रश्न थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- माया, परीक्षार्थी
---------
पेपर में ज्यादातर प्रश्न हल किया है। हिंदी, सामान्य ज्ञान, रसायन विज्ञान, रीजनिंग आदि से प्रश्न पूछे थे। तैयारी करके परीक्षा दी है। हिंंदी व्याकरण के प्रश्न थोड़ा कठिन लगे।
- विधि श्रीवास्तव, परीक्षार्थी
----------
लगभग सभी विषय से प्रश्न पूछे गए थे। माइनस मार्किंग की वजह से कुछ प्रश्न छोड़ दिए हैं। ज्यादातर प्रश्न हल किया है। पहले की अपेक्षा दूसरे पाली में ज्यादा अच्छा पेपर हुआ है।

आदित्य विक्रम, परीक्षार्थी
---------
पेपर ठीक हुआ है। पेपर सरल था। कुछ प्रश्न उलझाऊ भी लगे। हिंदी, जीके, रिजनिंग, भुगोल, विज्ञान आदि से प्रश्न पूछे गए। एआई और प्रौद्योगिकी के सवालों ने थोड़ा उलझाया।
-श्रीकृष्ण, परीक्षार्थी
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed