फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   became aditya president and akhilesh vice president

एपीएन महाविद्यालय के आदित्य अध्यक्ष और अखिलेश बने उपाध्यक्ष

Tue, 07 Dec 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
became aditya president and akhilesh vice president
एपीएन महाविद्यालय के आदित्य अध्यक्ष और अखिलेश बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन

- सात पदों पर 33 प्रत्याशियों ने चुनाव में लिया हिस्सा
- करीब 66.66 प्रतिशत छात्रों ने किया मतदान
- कला संकाय प्रतिनिधि पद पर वसुधा चौधरी विजयी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में आदित्य विक्रम सिंह अध्यक्ष और अखिलेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। परिणाम के बाद पुलिस ने वाहनों से विजयी प्रत्याशियों को उनके घर तक छोड़ा। चुनाव में 1926 के सापेक्ष करीब 1284 मत पड़े। जिसमें करीब 25 अवैध मत पड़े। एक मात्र छात्रा प्रत्याशी वसुधा चौधरी कला संकाय प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुईं। सात पदों के सापेक्ष 33 प्रत्याशियों ने चुनाव में हिस्सा लिया।
महाविद्यालय परिसर में सुबह नौ से दोपहर 1.30 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद दो बजे से मतों की गणना शुरू हुई। शाम करीब 04.45 बजे तक सभी पदों के परिणाम आ गए। अध्यक्ष पद पर शिवम श्रीवास्तव और आदित्य विक्रम सिंह के बीच टक्कर हुई। आदित्य को 376 और शिवम को 202 मत मिले। आदित्य 174 मत अधिक पाकर अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश यादव को 587 व देवेंद्र कुमार को 449 मत मिले। अखिलेश 138 मत अधिक पाकर उपाध्यक्ष चुने गए। महामंत्री पद पर मो. हारिश 477 और शिवम तिवारी को 464 मत मिले। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 13 मत अधिक पाकर मो. हारिश महामंत्री चुने गए। पुस्तकालय मंत्री पद पर निखिल भास्कर को 573 और कृष्णा चौधरी को 525 मत मिले। निखिल 48 मत अधिक पाकर पुस्तकालय मंत्री चुने गए। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर वसुधा चौधरी को 391 और राजकुमार को 309 मत मिले। 82 मत अधिक पाकर वसुधा कला संकाय प्रतिनिधि चुनीं गईं। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर देवांश पांडेय को 71 और देवव्रत मिश्र को 67 मत मिले। देवांश चार मत अधिक पाकर विजयी हुए। विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर शिवा सिंह को 73 और ज्ञानेंद्र चौधरी को 72 मत मिले। एक मत अधिक पाकर शिवा विधि संकाय प्रतिनिधि चुने गए। चुनाव अधिकारी डॉ. राजेंद्र बौद्ध ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। कुल करीब 66.66 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

दो दिन बंद रहेगा महाविद्यालय
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव के बाद दो दिन महाविद्यालय में अवकाश की घोषणा की गई है। आठ और नौ को महाविद्यालय बंद रहे। चुनाव संपन्न कराने में डॉ. बलराम चौधरी, रोहित सिंह, विशाल सिंह, बृजेश कुमार दूबे, डॉ. राजीव सिंह, विष्णु जायसवाल, सौम्या पाल, विनोद कुमार, सूर्य प्रताप सिंह, आनंद कुमार आदि की सराहनीय भूमिका की प्राचार्य ने प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी के दो प्रत्याशियों की हुई जीत
एपीएन महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी समर्थित तीन उम्मीदवार दावेदारी कर रहे थे। एबीवीपी विभाग संगठन मंत्री शिवानंद पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आदित्य विक्रम सिंह, विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर शिवा सिंह ने जीत दर्ज किया है। जबकि संगठन समर्थित कला संकाय प्रतिनिधि पद के दावेदार राजकुमार को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed