फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Be careful in changing weather, you may fall ill

Basti News: बदलते मौसम में रहें सावधान, हो सकते हैं बीमार

Wed, 06 Mar 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Be careful in changing weather, you may fall ill
सुबह-शाम मौसम के मिजाज में तेजी से हो रहा बदलाव
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। सुबह-शाम मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव हो रहा है। सुबह हल्का कोहरा और दिन ढलते ही हवा में ठंड बढ़ जाती है। जबकि दिन में तेज धूप से गर्मी के आगमन जैसा एहसास होने लगा है। ऐसे हालात में गर्म कपड़ों से दूरी बना रहे लोग बीमारी की गिरफ्त में फंस रहे हैं। इसलिए बदलते मौसम में पूरी तरह एहतियात बरतने के साथ ही स्वजन समेत दूसरों को भी जागरूक किया जाना जरूरी हो गया है।

मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल के चिकित्सक क्रमश: डॉ. रजत पांडेय व अंकित चतुर्वेदी का कहना है कि मार्च में तक मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदलता है। थोड़ी सी चूक भी बीमार होने का कारण बन जाती है। उन्होंने बताया कि दिन में तापमान अधिक होने के कारण लोग गर्म कपड़े पहने बिना घरों से निकल जाते हैं। जिन्हें सूरज ढलने के बाद हवा में बढ़ने वाली ठंडबीमार कर सकती है। इसलिए भले ही दिन में अधिक गर्म कपड़े न पहनें, मगर दिन ढलने के बाद पूरी एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज पूरी तरह स्थिर होने तक गर्म कपड़ों को किसी भी सूरत में अलविदा न कहें। ठंड लगने पर खांसी-जुकाम, गले में खराश और लगातार छींक आने से कोरोना संक्रमण भी जकड़ सकता है। क्योंकि इस महामारी का खतरा पूरी तरह नहीं टल पाने से जरूरी एहतियात बरत कर ही इससे बचा जा सकता है। बदलते मौसम में असावधानी होने के कारण इन दिनों बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी समेत दिल की बीमारी से पीड़ितों रोगी सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी चिकित्सकों के पास पहुंचकर अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



..

क्या करें, क्या न करें

- सुबह-शाम की ठंड से बचे।

- गर्म कपड़े पहनें।

- गर्म पानी पिएं।

- बांसी भोजन का सेवन न करें।



- सड़े-कटे सब्जी, फलों से दूर रहें।



- ठंडी चीजों का इस्तेमाल न करें।

- सर्दी-जुकाम होने पर चिकित्सक की सलाह लें।

- मुंह पर मास्क लगाकर निकलें।

- ठंडे पानी में न नहाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed