{"_id":"677ac96ca322c06e2c03c014","slug":"be-alert-migraine-is-troubling-women-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129949-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सतर्क रहें... महिलाओं को सता रहा माइग्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सतर्क रहें... महिलाओं को सता रहा माइग्रेन
Sun, 05 Jan 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोज पहुंच रहे 30 से 40 माइग्रेन के रोगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ठंड के दौरान जिला अस्पताल में माइग्रेन (सिर दर्द) मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मानसिक रोग की ओपीडी में 60 फीसदी मरीज माइग्रेन के पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. एके दुबे के मुताबिक, ठंड से माइग्रेन उभर रहा है। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। मरीजों को दवा देने के साथ सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
माइग्रेन को आम बोलचाल की भाषा में अधकपारी भी कहा जाता है। इसमें पूरे सिर या सिर के एक हिस्से में दर्द होता है। समय से उपचार न मिलने से दर्द बढ़ जाता है। मरीज बेहोश तक हो सकते हैं। मानसिक रोग विशेषज्ञ के मुताबिक, माइग्रेन का समय से इलाज जरूरी है। सप्ताह और महीने में होने वाला सिर दर्द का यह रोग रोज होने लगता है। इसके कई कारण हैं। तेज ठंड और गर्मी, तनाव, चिंता, तेज आवाज से यह बीमारी पनपती है।
उन्होंने बताया कि सतर्क रहकर माइग्रेन से बचाव किया जा सकता है। तनाव से बचें, नियमित दिनचर्या रखें। ठंड से बचाव करें, शोरगुल से दूर रहें, जिस खाद्य पदार्थ से एलर्जी हो उसे खाने से परहेज करेु।
विज्ञापन
..
कोट
ठंड के कारण माइग्रेन से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की है। मानसिक रोग विभाग में आने वाले 40-50 मरीजों में 60 फीसदी मरीज माइग्रेन के आ रहे हैं। माइग्रेन मरीजों को दवा देने के साथ सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
-डॉ. एके दुबे, मानसिक रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल