फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BDA's bulldozer runs again on illegal plotting...the list is still long

Basti News: अवैध प्लाटिंग पर फिर चला बीडीए का बुलडोजर...अभी लंबी है फेहरिस्त

Wed, 09 Jul 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 09 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
BDA's bulldozer runs again on illegal plotting...the list is still long
बस्ती। बीडीए ने मंगलवार को बिना तलपट मानचित्र के प्लाटिंग किए गए भूखंड पर कार्रवाई की है। शहर से सटे मूड़घाट स्थित पंचायत भवन के पीछे लगभग दो बीघा जमीन में की गई प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। इससे भू माफिया सकते में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि अभी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग करने वालों की फेहरिस्त लंबी है।
विज्ञापन

एक्सईएन हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में बीडीए टीम ने कार्रवाई की। एक्सईएन ने बताया कि शहर से सटे मूड़घाट गांव में पंचायत भवन के पीछे राकेश कुमार विश्वकर्मा की ओर से बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए लगभग दो बीघा भूमि पर प्लाटिंग कराई गई थी।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए पूर्व में नोटिस भी दिया गया था लेकिन, कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। बीडीए उपाध्यक्ष व डीएम रवीश गुप्ता एवं सचिव व एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान के निर्देश के बाद अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल की मौजूदगी में भूखंड पर जेसीबी चलाकर ईंट की चुनाई को उजाड़ दिया गया है। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही। एक्सईएन ने बताया कि बीडीए परिक्षेत्र में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए भूमि की प्लाटिंग अवैध मानी जाएगी। इस दौरान बीडीए के अवर अभियंता रोहित पटेल, सत्य प्रकाश यादव, शैलेश सहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed