फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BDA demolishes illegal construction in Katra-Damrua.

Basti News: कटरा-डमरूआ में बीडीए ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण

Sat, 13 Jun 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
BDA demolishes illegal construction in Katra-Damrua.
बीडीए टीम की ओर से कराया गया ध्वस्तीकरण स्रोत विभाग
बस्ती। बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति कराए जा रहे प्लाटिंग पर बुलडोजर चलवाया। चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया, इससे वहां खलबली मच गई। इस अभियान के तहत लगभग एक बीघा भूमि को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

एक्सईएन बीडीए हरिओम गुप्ता ने बताया कि बीडीए सचिव कीर्ति प्रकाश भारती के निर्देशन में मिली शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शहर के कटरा-डमरूआ क्षेत्र में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। प्रवर्तन टीम ने गाटा संख्या-542/48 में रामकमल, उदय प्रताप, गनेश आदि की ओर से लगभग एक बीघा भूमि पर कराई जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान कोई कागजात संबंधित की ओर से प्रस्तुत नहीं किया जा सका था। विरोध को देखते हुए पुलिस टीम भी मुस्तैद रही। एक्सईएन ने बताया कि यह अभियान अवैध निर्माण और जमीनों के धंधे पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी सूरत में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अभी कई क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग, भू-माफिया पर पैनी नजर

शहर के अलावा आसपास क्षेत्र में अभी खुलेआम बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही प्लाटिंग कर उसे भू-माफिया कॉलोनी विकसित करने के फिराक में हैं। जमीनों को काफी महंगा बेंच रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलरों की ओर से नियमों का उल्लंघन कर जमीनों पर प्लॉटिंग कर मनमाने ढंग से बिक्री की जा रही है। गनेशपुर मार्ग पर भी प्लाटिंग हो रहा है।

कोट
शिकायत पर बीडीए टीम ने कटरा क्षेत्र में कार्रवाई की है। एक बीघा भूमि पर बने चहारदीवारी को ध्वस्त करवा दिया गया है। आगे भी कार्रवाई चलती रहेगी। दो माह के भीतर यह दूसरी कार्रवाई है। इसके पहले पुरानी बस्ती घरसोहिया के पास अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई थी।
-हरिओम गुप्ता, एक्सईएन, बीडीए, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed