{"_id":"68fd310c97a6a138f60355ad","slug":"bastis-daughter-dr-priyanshu-selected-for-cancer-center-in-america-basti-news-c-207-1-bst1001-146450-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती की बेटी डॉ. प्रियांशु का अमेरिका के कैंसर सेंटर में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती की बेटी डॉ. प्रियांशु का अमेरिका के कैंसर सेंटर में हुआ चयन
Sun, 26 Oct 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव।
बस्ती। जिले की बेटी डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव का चयन अमेरिका के कैंसर सेंटर में हुआ है। अब वह दुनिया के शीर्ष कैंसर अनुसंधान संस्थान एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर (अमेरिका) में शोध करेंगी।
डॉ. प्रियांशु की प्रारंभिक शिक्षा महर्षि विद्यापीठ विद्यालय बस्ती से हुई। उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बाॅयोमेडिकल सांइसेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। जीवाजी विश्वविद्यालय से बाॅयोटेक्नोलॉजी में परास्नातक (एमएससी) में गोल्ड मेडिलिस्ट रहीं। उन्होंने सीएसआईआर जेआरएफ - 2015, एआरएस -एनईटी, आईसीएमआर और जीएटीई (लाइफ साइंस) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आणविक जीवविज्ञान एवं आनुवांशिक इंजीनियरिंग केंद्र (आईसीजीईबी) नई दिल्ली से पीएचडी की की। इस दौरान उन्होंने सूक्ष्म आरएनए (माइक्रो आरएनए) एचएसए-एमआईआर-122 बी-5 पी-चिकनगुनिया वायरस को दो तरह से नियंत्रित करने की खोज की। वर्तमान में डॉ. प्रियांशु एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर अमेरिका में पीडियाट्रिक टी-सेल एक्यूट लिम्फोब्लाॅस्टिक ल्यूकेमिया (टी-आल) एक दुर्लभ बाल्यावस्था कैंसर पर पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। वह कहती हैं कि प्रयोगशाला की हर रात, हर असफल प्रयास ने मुझे आगे बढ़ना सिखाया। मेरे लिए विज्ञान केवल खोज नहीं, बल्कि दृढ़ता और उद्देश्य है।