{"_id":"6a24796c719cf392f90cac89","slug":"basti-youth-commits-suicide-in-prayagraj-basti-news-c-207-1-bst1006-160105-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती के युवक ने प्रयागराज में की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती के युवक ने प्रयागराज में की आत्महत्या
विज्ञापन
गौर। प्रयागराज में रहकर जूनियर इंजीनियर की तैयारी कर रहे गौर थाना क्षेत्र के सांवडीह गांव के निवास किसान मानिकराम वर्मा के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर जैसे ही परिजनों को मिली कि परिवार में कोहराम मच गया। परिवार का हर कोई सदस्य होनहार युवक को लेकर सदमे में हैं।
गौर थाना के सांवडीह गांव के शुभम वर्मा प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र के भुलई का पूरा स्थित एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार की शाम उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में तनाव की बात सामने आई है। शुभम दो भाइयों में सबसे छोटा था, उसके पिता किसान हैं, उसकी एक बहन है, शुभम की मौत से मां दुर्गावती देवी और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को दे दिया गया है और वह लेकर बस्ती अपने गांव चले गए हैं। दिवंगत के पिता ने बताया कि गांव के बगल कुआनो नदी के बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिवकुटी थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक के परिवार वालों की तहरीर पर आरोपी लड़की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।