{"_id":"61f4206de2580c1c4e56ac28","slug":"basti-vidhan-sabha-election-latest-news-basti-news-gkp42512635","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धर्म और जाति से ऊपर उठकर काम करे जनप्रतिनिधि’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘धर्म और जाति से ऊपर उठकर काम करे जनप्रतिनिधि’
विज्ञापन

- विधानसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं को है कई अपेक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम मतदाताओं को चुनाव के दावेदारों से कई अपेक्षाएं हैं। वह ऐसा जनप्रतिनिधि चुनना चाहते हैं, जो धर्म-जाति से ऊपर उठकर क्षेत्र व प्रदेश का विकास कर सके।
उनका कहना है कि हर वर्ग को सुरक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने वाला जनप्रतिनिधि होना चाहिए। क्षेत्र का विकास होगा तो सभी के लिए बेहतर होगा। धर्म और जाति में बंटकर सियासत करने वाला कभी भी देश का भला नहीं कर सकता है। बता दें कि सदर विधानसभा में कुल मतदाता की संख्या 3,50,307 है। जिसमें मुस्लिम 43,564 मतदाता है।
बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक अकरम प्रधान ने बताया कि ऐसा जन प्रतिनिधि चुना जाए जो जाति धर्म और ऊंचनीच की भावना से ऊपर उठकर सर्व समाज के हित का कार्य करें। जो अपने क्षेत्र का विकास करे और सबको रोजगार उपलब्ध कराएं। पिकौरा बक्स के काजी फरजान अहमद ने बताया कि नुमाइंदा ऐसा हो जो विकास पर काम कर सके तथा सबको रोजगार उपलब्ध कराए। शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करें। एक आम आदमी के लिए बच्चे को निजी कॉलेज से डॉक्टर व इंजीनियरिंग में दाखिला कराना तक मुश्किल होता है। ऐसा नेता को चुनना चाहेंगे जो इन मुद्दों पर भी ध्यान दे। दक्षिण दरवाजा निवासी मोहम्मद अकरम ने बताया कि आज समाज में जाति, वर्ग और समुदाय को बांटकर देखा जाता है। इसलिए इस बार हमें ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करना है, जो प्रदेश का विकास कर सके और सबकों रोजगार उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगारी तो किसान खाद-बीज की किल्लत से जूझ रहा है। तुरकहिया के तनवीर ने कहा कुछ जनप्रतिनिधि सत्ता को सुख का साधन समझ बैठे हैं। ऐसे नुमाइंदे को जनता ही सबक सिखा सकती है। हमें मताधिकार का प्रयोग करने से पहले जनप्रतिनिधियों की गुणवत्ता देखना जरूरी है। जिससे क्षेत्र का विकास हो सके।