फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti Stadium defeated Shri Ram Public School team in the basketball final.

Basti News: बास्केटबाॅल के फाइनल में बस्ती स्टेडियम ने श्रीराम पब्लिक स्कूल टीम को हराया

Fri, 13 Mar 2026 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Basti Stadium defeated Shri Ram Public School team in the basketball final.
बस्ती स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में खेलती बालिका वर्ग की टीम स्रोत विभाग
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबाॅल, फुटबॉल, वॉलीबाल, कुश्ती, जूडो और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने किया।
विज्ञापन

बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बस्ती स्टेडियम और श्रीराम पब्लिक स्कूल टीम के बीच खेला गया, जिसमें बस्ती स्टेडियम प्रथम और श्रीराम पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बस्ती छात्रावास और बस्ती फुटबाॅल एसोसिएशन के बीच खेला गया, जिसमें बस्ती छात्रावास ने 3-0 से विजय प्राप्त किया। वाॅलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बस्ती स्टेडियम-ए व स्टेडियम-बी के बची खेला गया, जिसमें बस्ती स्टेडियम-ए ने स्टेडियम-बी को हराया।
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच लल्लन प्रसाद जूनियर हाईस्कूल और स्टेडियम-ए बस्ती के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम ए ने लल्लन प्रसाद जूनियर हाई स्कूल को हराकर विजय प्राप्त किया। कुश्ती बालिका वर्ग प्रतियोगिता में 50 किग्रा. में आयत, अंशु द्वितीय और पालय तृतीय रहीं। इसी प्रकार 53 किग्रा. में शक्ति प्रथम, प्रतिमा द्वितीय और आंचल तृतीय रहीं। 55 किग्रा. में मान्या प्रथम, फातिमा द्वितीय और मधु तृतीय रहीं। 57 किग्रा. में अमृता प्रथम, नंदनी द्वितीय और पूर्वी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

59 किग्रा. भारवर्ग में मेनिका प्रथम, अन्नू द्वितीय और स्मिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूडो प्रतियोगिता बालिका वर्ग के फाइनल मैच में 48 किग्रा. में रिद्धी, 52 किग्रा. में स्नेहा पांडेय, 57 किग्रा. में आराध्या पांडेय और 63 किग्रा. में ज्योति ने पहला स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालिका वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ में ज्योति गुप्ता, 400 मीटर में श्रद्धा, 800 मीटर में अरिस्का, 80 मीटर में शारदा और 1500 मीटर दौड़ में अरिस्का ने पहला स्थान प्राप्त किया।

लांग जंप में प्रिया गौतम, डिस्कस थ्रो में आशू, शॉटपुट में अरिस्का और हाईजंप में प्रिया गौतम ने बाजी मारी। बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बालक वर्ग अंडर-19 सिंगिल में हर्षित पांडेय और डबल में हर्षित ने बाजी मारी। अंडर-15 सिंगिल और डबल वर्ग में मोहित प्रथम रहे। इस प्रतियोगिता में कुश्ती कोच कमलेश यादव, आशुतोष पांडेय, अस्मिता गुप्ता, विकास सोनकर, दीप पटेल का सहयोग रहा। वहीं, विजेता खिलाड़ियों को वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed