फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti's cyber team caught thug in Ballia

बस्ती की साइबर टीम ने बलिया में ठग को पकड़ा

Sun, 18 Sep 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Basti's cyber team caught thug in Ballia
बस्ती की साइबर टीम ने बलिया में ठग को पकड़ा
विज्ञापन

राजस्थान के बड़मेर का रहने वाला है ठग
फ्लोर मिल मालिक को झांसा देकर की थी आठ लाख रुपयं की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मिल मालिकों से आटा-मैदा खरीदारी के बहाने लाखों रुपये और सामान की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग को परिक्षेत्रीय साइबर थाना बस्ती की टीम ने जनपद बलिया से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बस्ती के एक फ्लोर मिल मालिक ने परिक्षेत्रीय साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। राजस्थान के बड़मेर जिले के रहने वाले आरोपी के पास से 11 लाख 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन व अन्य सामान मिले हैं।
साइबर थाने के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि सुरभि फ्लोर मिल के मालिक बाल मुकुंद अग्रवाल से मोबाइल फोन व व्हाट्स एप के माध्यम से आरोपी ने संपर्क किया। उसने बातचीत कर फर्जी जीएसटी व अन्य दस्तावेज दिखाते हुए झांसे में ले लिया। उनसे आटा-मैदा की खरीदारी के बहाने आठ लाख सात हजार रुपये की ठगी की गई थी। इस संबंध में बाल मुकुंद अग्रवाल ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

परिक्षेत्रीय साइबर थाने की टीम के प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव आदि मुकदमे की छानबीन कर रहे थे। इस दौरान आरोपी के प्रयोग किए गए व्हाट्स एप व मोबाइल फोन नंबरों के विवरण, सीडीआर तथा अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान महेंद्र माली निवासी धराना पोस्ट सिवाना जनपद बाड़मेर राजस्थान के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को पता चला कि आरोपी मुंबई में फर्जी कंपनी खोलकर किराए के मकान में रहकर लोगों के साथ ठगी करता है। पुलिस को झांसा देने के लिए समय-समय पर अपना ठिकाना बदलता रहता था। उसका लोकेशन जनपद बलिया मिलने पर टीम ने वहां के ग्राम परिखरा तीखमपुर से शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed