{"_id":"5b4a3deb4f1c1b3a748b4a8d","slug":"basti-ranking-in-sanitation-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान में जिले की साख बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान में जिले की साख बढ़ी
basti
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
swachh bharat abhiyan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। यूपी के 75 में 72वीं रैंक पर रहने वाले बस्ती जिले की स्थिति अब प्रगतिशील हो गई है। पंचायतीराज मंत्री की समीक्षा बैठक में यूपी के 10 प्रगतिशील और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले में बस्ती को भी शामिल किया गया है।
डीएम डॉ राजशेखर ने उल्लेखनीय प्रगति से जिले की साख बढ़ाने के लिए सीडीओ, पीडी डीडीओ, डीपीआरओ, जिला समन्वयक, सभी बीडीओ, सचिव, और बस्ती के प्रधानों को बेहतरीन योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी को समय पर गुणवत्ता पूर्ण लक्ष्य पूरा करने के अपने वादे को पूरा करने में सतत प्रयास रत रहने की नसीहत दी। डीएम के मुताबिक समीक्षा में मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण में बांदा, लखनऊ, वाराणसी, उन्नाव, सहारनपुर, जौनपुर, एटा, हरदोई, कुशीनगर और लखीमपुरखीरी की प्रगति खराब पाई गई। यही कमियां पहले बस्ती जिले में भी थीं। जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समन्वयक और उप निदेशक पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन इस बार समीक्षा में जिले की साख बच गई है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा में दो अक्टूबर, 2014 से अब तक बने शौचालय के आंकड़े भी अधिकारियों ने गिनाया। डीएम ने बताया कि ओडीएफ गांवों की प्रगति और सत्यापन, ग्राम पंचायत विभाग योजना (जीपीडीपी) के तहत कार्य की समीक्षा की गई।
90 फीसदी निर्माण पूरा
डीएम के अनुसार समीक्षा में स्वच्छ मिशन (ग्रामीण) के तहत जनपद बस्ती सहित जौनपुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, गोण्डा, गोरखपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर में 90 प्रतिशत से अधिक शौचालयों के निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है।