{"_id":"68812a87b03fd2f6a7060dc9","slug":"basti-news-weather-heat-like-jeth-even-in-the-month-of-saavan-temperature-is-36-degrees-basti-news-c-207-1-sgkp1006-140677-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : सावन में भी जेठ सी गर्मी...पारा 36 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : सावन में भी जेठ सी गर्मी...पारा 36 डिग्री
Thu, 24 Jul 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सावन की रिमझिम फुहारों का इंतजार कर रहे लोगों को जेठ जैसी धूप और गर्मी ने परेशान कर दिया है। कांवड़ यात्री भी मौसम के इस रुख से बेहाल नजर आए।
शहर में दोपहर के समय धूप से बचने के लिए लोग गमछा बांधे नजर आए। दोपहर में धूप की वजह से भीड़ भी बेहद कम थी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में 74 फीसदी नमी की वजह से उमस भी लोगों को परेशान करती रही।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने की वजह से बारिश नहीं हो रही है। दो-तीन दिनों में बस्ती समेत पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में 30 मिलीमीटर तक बारिश का अनुमान है। बहादुरपुर ब्लॉक के प्रतापपुर निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह बब्बू, नागेंद्र सिंह, नरेंद्र पांडेय, इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उस क्षेत्र में कई दिनों से बारिश न होने से धान के खेतों में मिट्टी में पपड़ी बनने लगी है। किसान किसी तरह सिंचाई करके फसल को जिंदा रखे हुए हैं।