{"_id":"68812a079dc5a88e19081aa7","slug":"basti-news-people-queued-up-all-night-and-only-three-got-tatkal-tickets-basti-news-c-207-1-bst1004-140670-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रातभर लगाई लाइन सिर्फ तीन को मिला तत्काल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रातभर लगाई लाइन सिर्फ तीन को मिला तत्काल टिकट
Wed, 23 Jul 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। दिल्ली, मुंबई और लुधियाना के लिए प्रमुख ट्रेनों में आरक्षित टिकट उपलब्ध नहीं हैं। वहीं रातभर लाइन लगाने के बाद भी यात्रियों को तत्काल टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। रात खराब कर टिकट के लिए कतार में लगे लोगों को काउंटर खुलते ही पल भर में मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। बुधवार को बभनान में दो और बस्ती में सिर्फ एक यात्री को ही कंफर्म तत्काल टिकट मिल पाया।
बुधवार को टिकट के लिए लाइन में लगे यात्रियों ने बताया कि 12 से 15 घंटे लाइन में लगाने के बाद जब टिकट नहीं मिलता है तो बहुत दिक्कत होती है। बस्ती रेलवे स्टेशन पर मात्र एक स्लीपर का तत्काल टिकट बुक हो पाया। बाकी कतार में लगे अन्य यात्रियों को वापस होना पड़ा।
वहीं बभनान स्टेशन पर तैनात वाणिज्य अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे खिड़की पर एसी का टिकट बनता है, जबकि 11 बजे स्लीपर का तत्काल टिकट बनाया जाता है। उसी समय सभी रेलवे जोन में तत्काल टिकट बनाए जाते हैं। बुधवार को बभनान से पूणे के लिए एक टिकट व लोकमान्य तिलक (एलटीटी) के लिए एसी के दो टिकट की बुकिंग हुई है।