फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News: Constable and Kanwariya's bike collided, three injured

Basti News: सिपाही और कांवड़िये की बाइक भिड़ी, तीन घायल

Fri, 02 Aug 2024 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Basti News: Constable and Kanwariya's bike collided, three injured
हर्रैया। थाने पर महिला रिपोर्टिंग चौकी पर तैनात दीवान और कांवड़िये की बाइक बृहस्पतिवार शाम को थाने के सामने गोरखपुर-लखनऊ हाईवे के सर्विस रोड पर आमने-सामने भिड़ गई। दुर्घटना में दो कांवड़िये सहित तीन घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में हुआ। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाने पर महिला पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल राम कुंवर शाम करीब पांच बजे बाइक से भद्रेश्वरनाथ ड्यूटी करने जा रहे थे। थाने के सामने जल लेने अयोध्या जा रहे कांवड़िये की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में आरक्षी के साथ दूसरी बाइक पर सवार कावड़ यात्री 34 वर्षीय ऋषिकेश पांडेय तथा 35 वर्षीय खगेंद्र पांडेय निवासी चियरापुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed