फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti mahotsav888

पीनाज मसानी की गजलों में खोए श्रोता

Sun, 02 Feb 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
basti mahotsav888
बस्ती महोत्सव में गजल प्रस्तुत करतीं पीनाज मसानी। - फोटो : BASTI
पीनाज मसानी की गजलों में खो गए लोग
विज्ञापन

बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज में बस्ती महोत्सव के आखिरी रात गजल की महफिल सजी। देश की मशहूर गजल गायिका पीनाज मसानी ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद मसानी ने फलक पर चांद खिला चांदनी सी बिखरी है... प्रस्तुत कर गजल का जादू बिखेरा।
पीनाज की गजलों में लोग खो गए। जिसके बाद उन्होंने एक से बड़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पीनाज ने गजल को जिंदगी बताते हुए दिल के आइने में यादों की चांदनी सी दिखी है... जैसे ही प्रस्तुत किया, लोगों की तालियों से पूरा पंडाल गूंज उठा। जिसके बाद उन्होंने तुम हमेशा ही मेरी नजर में हो... सुनाया। तबले की थाप व हारमोनियम की धुन फिजा में गजब की मिठामस घोल रही थी। शनिवार की रात मानों गजल प्रेमियों के लिए सौगात लेकर आई हो। गजल के तलबगार देर रात तक मसानी की गजलों को सुनते रहे। हालांकि रात्रि लगभग 11.30 बजे के बाद पीनाज का कार्यक्रम शुरू हुआ। लंबे इंतजार के बाद जब लोगों ने पीनाज को स्टेज पर देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। सभी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मंच पर ‘भगवान’ का दर्शन कर धन्य हुए लोग
महोत्सव मंच पर भगवान विष्णु के दशावतार पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसमें दिखाया गया कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अनेक रूप में जन्म लेते हैं। इस बीच लोगों ने दशावतार के रूप में भगवान विष्णु के कल्कि अवतार का दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed