फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti cluster topped, Gorakhpur stood second.

Basti News: बस्ती संकुल अव्वल, गोरखपुर द्वितीय स्थान पर रहा

Fri, 04 Oct 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 04 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Basti cluster topped, Gorakhpur stood second.
सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रान्तीय वैदिक गणित, ज्ञान विज्ञान महोत्सव में विजेता टीम को क
प्रांतीय वैदिक गणित, ज्ञान-विज्ञान व सांस्कृतिक मेले का समापन
विज्ञापन


विद्या मंदिर रामबाग में चल रहे मेले में बस्ती संकुल अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्या भारती गोरक्ष प्रांत की ओर से आयोजित प्रांतीय वैदिक गणित, ज्ञान विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस संस्कृति महोत्सव में 210 अंकों के साथ बस्ती संकुल प्रथम स्थान प्राप्त कर अव्वल रहा। 152 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाष चंद्र बोस नगर गोरखपुर संकुल रहा। जबकि माल्देपुर बलिया संकुल 74 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहा।
विद्यालय की संगीत टोली ने इस अवसर पर निर्माणों के पावन युग में... गीत प्रस्तुत किया। संस्कृति बोध परियोजना के प्रांत प्रमुख दिवाकर ने वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया। बताया कि इस महोत्सव में 10 संकुलों के 58 विद्यालयों में से 27 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न जनपदों के 534 बालकों, 396 बालिकाओं, 43 संरक्षक आचार्य, 28 संरक्षक आचार्या के साथ 11 प्रतिभागी आचार्य 14 चालक व परिचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस प्रकार कुल मिलाकर 1028 आगंतुकों के साथ 1254 लोगों ने प्रतिभाग किया। 35 की संख्या में प्रबुद्ध एवं विद्वान निर्णायकों ने अपनी महती जिम्मेदारी का निर्वहन हुए निर्णय दिया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। शांति मंत्र और मां दुर्गा की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सत्र में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती गोरक्ष प्रांत के निरीक्षक राम सिंह उपस्थित रहे। साथ में बलिया संभाग के संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे, विद्या मंदिर रामबाग की प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉ. एसपी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, प्रतिभागी छात्र छात्राएं, प्रतिभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए विजयी प्रतिभागियों को विनम्रता का भाव रखने और असफल प्रतिभागियों को और अधिक परिश्रम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed