{"_id":"6490aec554b9478e40051df4","slug":"baroda-up-bank-employees-demonstrated-for-new-recruitment-basti-news-c-207-1-sgkp1004-164-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नई भर्ती के लिए बड़ौदा यूपी बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नई भर्ती के लिए बड़ौदा यूपी बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Tue, 20 Jun 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन।
बस्ती। बड़ौदा यूपी बैंक कर्मियों ने सोमवार को मालवीय रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर नई भर्ती की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बड़ौदा यूपी बैंक एंप्लाई यूनियन और ऑफीसर्स एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन में कर्मियों ने मांगे पूरी न होने पर 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। मंगलवार को जिले की सभी 61 शाखाओं के कर्मी गोरखपुर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
आफिसर्स एसोसिएशन के संरक्षक केके श्रीवास्तव ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। इसका असर ग्राहकों को मिलने वाली सेवाओं पर पड़ रहा है। इसके बावजूद नई भर्ती नहीं की जा रही है। पदोन्नति के सापेक्ष रिक्त हो रहे पदों पर काम करने वाला कोई नहीं है। प्रायोजक बैंक से प्रतिनियुक्त अधिकारियों को लाकर खाली पद भरे जा रहे हैं जबकि नियमानुसार इन पदों पर ग्रामीण बैंक के अधिकारियों को पदोन्नति देकर भरा जाना चाहिए। सभी पदों पर नई भर्ती मित्रा कमेटी के अनुसार किए जाने की मांग की जा रही है। आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि बैंक में आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से नियुक्ति को बंद करने की मांग की जा रही है। बैंक कर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी आदि की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मांगे जल्द न मानी गईं तो 15 जुलाई से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। मौके पर कमल उपाध्याय, सलिल जैन, शिवम द्विवेदी, विशाल, सचलीन सिंह आदि मौजूद रहे।