{"_id":"685b010db22e46b59e086ff2","slug":"bar-association-will-boycott-work-till-27th-basti-news-c-207-1-bst1004-138905-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 27 तक कार्य बहिष्कार करेगा बार एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 27 तक कार्य बहिष्कार करेगा बार एसोसिएशन
Wed, 25 Jun 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। बार एसोसिएशन की बैठक में मंगलवार को 27 जून तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया। एसडीएम व अधिवक्ताओं में हुए विवाद के बाद तीन वकीलों पर दर्ज केस अब तक वापस नहीं लिए जाने पर चर्चा हुई। अध्यक्ष उमाकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में न्यायिक अदालतों का पिछले बीस दिनों से चल रहा बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया। 27 जून से पहले अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलेगा।
5 जून को एसडीएम मनोज प्रकाश पर हमले के आरोप में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महिनाथ त्रिपाठी, राम चंदर यादव व वरिष्ठ अधिवक्ता साधु प्रसाद पिनाकी राजभर पर केस दर्ज हुआ है। हमले के बाद लेखपाल संघ एसडीएम के समर्थन में आ गया। चार दिनों तक तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में जिलाधिकारी के समझाने के बाद लेखपाल तो कार्य पर लौट आए मगर अधिवक्ता दर्ज केस को वापस लेने की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। तभी से तहसील में सभी न्यायिक अदालतों में कामकाज प्रभावित है। मंगलवार को जारी गतिरोध का हल निकालने जाने पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि जिलाधिकारी से वार्ता के लिए अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल जल्द बस्ती जाएगा। 27 जून तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया। बैठक में महावीर द्विवेदी, मनोज सिंह, लाल जी सिंह, प्रेम सिंह, आरबी रोशन सहित अन्य मौजूद रहे।