फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Banks remained locked...customers returned disappointed

Basti News: बैंकों में लटका रहा ताला...निराश लौटे ग्राहक

Wed, 28 Jan 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Banks remained locked...customers returned disappointed
बस्ती। जिले में पांच दिन काम और दो दिन आराम की मांग पर बैंक कर्मियों व अधिकारियों ने हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया। बैंकों में हड़ताल से कामकाज ठप रहा। बैंक अधिकारियों के अनुसार, 350 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों की हड़ताल से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार से मंगलवार तक बैंक बंद रहे, वहीं मंगलवार को वर्किंग डे होने के नाते लोग बैंक खुलने के इंतजार में रहे, मगर हड़ताल के चलते जो लोग नकदी के लिए बैंकों में पहुंचे वह निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

जिलेभर में संचालित एसबीआई, पीएनबी, ग्रामीण सहित अन्य बैंकों और इनकी शाखाओं में तैनात कर्मी कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों ने सप्ताह में पांच दिन काम की मांग पर जगह-जगह प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में विभिन्न बैंकों के कर्मियों ने एसबीआई की मुख्य शाखा गांधीनगर, पांडेय बाजार और पीएनबी की मुख्य शाखा गांधीनगर में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय कार्य को लागू करने की मांग पर पूर्व में यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियन ने मुख्य श्रम आयुक्त को ज्ञापन दिया था। इसके बाद भी
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और बैंक प्रबंधन ने इस पर निर्णय नहीं लिया है।
उन्होंने कहा कि अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। यदि जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। इधर बैंक खुलने की आस में तमाम लोग बड़ी संख्या में लेनदेन के लिए बैंकों में पहुंचे थे लेकिन बैंकों पर ताले लटकने से उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं को धन न मिलने से जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण कस्बों में व्यापार प्रभावित रहा और कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा।
बैंक कर्मियों की हड़ताल से जिलेभर में करीब 350 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। इस दौरान एआईपीएनबीओए से अभिषेक पांडेय, शक्ति शौरभ त्रिपाठी, नितिन गौरव, केनरा बैंक ऑफिसर एसो. से आशुतोष श्रीवास्तव, यूपी ग्रामीण बैंक से अविनाश कुमार, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे। बताया कि कि बस्ती में 192 बैंक शाखा हैं, जिसमें निजी बैंक भी शामिल हैं। निजी बैंक के कर्मी काम करते दिखे।
बैंकों में हड़ताल से ग्राहक परेशान : मुंडेरवा। बैंकों में हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी हुई। मो. रजा ने बताया कि लेनदेन ठप होने के कारण परेशानी हुई। लखनऊ दवा कराने जाना था, जिसके नाते बैंक से पैसे निकालने आए थे। पंकज, सुधीर दूबे, शलीमुन निशा ने भी समस्या बताई। संवाद

बैंकों के गेट से निराश लौटे लोग : बभनान। बैंक कर्मियों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बैंकों पर ताले लगे रहे। इससे ग्राहक निराश होकर लौट गए। एटीएम भी बंद होने के चलते लोगों को परेशानी हुई। पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक आदि बैंक बंद रहे। आशीष सिंह, रमाकांत मिश्र, शुभम जायसवाल, रामसूरत चौधरी ने बताया कि लेनदेन न होने से जरूरी कार्य नहीं हो पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed