{"_id":"684dd0bca4a65a03fe059623","slug":"bank-officials-held-a-tribute-meeting-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138321-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बैंक अधिकारियों ने की श्रद्धांजलि सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बैंक अधिकारियों ने की श्रद्धांजलि सभा
Sun, 15 Jun 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। उप्र ग्रामीण बैंक अधिकारी संगठन बस्ती इकाई की तरफ से प्रेसक्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ट्रेड यूनियन में सक्रिय व ग्रामीण बैंक संगठनों के मुख्य संरक्षक शिवाजी सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को याद किया। धर्मनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि शिवाजी सिंह ने अपनी बैंकिंग सेवा की शुरुआत गोरखपुर ग्रामीण बैंक से की थी। आठ वर्षों तक इस संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष रहे। सेवानिवृत होने के बाद भारतीय मजदूर संघ से संबंधित विभिन्न संगठनों में विभिन्न पदों पर काम किया।
सभा को वीरेंद्र पाल, आरपी सिंह, ओपी गुप्ता, हरिमोहन शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह, केके श्रीवास्तव, मनीष पांडे, सचिन श्रीवास्तव, उमापति तिवारी आदि ने संबोधित किया। संचालन यूपी बड़ौदा बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। अंत में अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संवाद