{"_id":"685affd1220ec92a2f08d9cb","slug":"bank-day-blood-donation-by-sbi-at-opec-hospital-basti-news-c-207-1-bst1001-138923-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बैंक दिवस... ओपेक अस्पताल में एसबीआई की ओर से रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बैंक दिवस... ओपेक अस्पताल में एसबीआई की ओर से रक्तदान
Wed, 25 Jun 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। एसबीआई क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय पंचम में मंगलवार को बैंक दिवस मनाया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार एवं अमन यादव के नेतृत्व में बैंक अधिकारी और कर्मचारी ओपेक चिकित्सालय कैली के ब्लड बैंक पहुंचे। यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि मानव सेवा के लिए हर व्यक्ति को तत्पर रहना चाहिए। नौकरी में रहते हुए भी अपने कार्य आचरण से हम दूसरों की मदद कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेज की सर्जन डॉ. रेनू कन्नौजिया ने भी शिविर में रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वह अपने मरीज के लिए पांच बार रक्तदान कर चुकी है। रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है। प्रत्येक मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने भी बैंक कर्मियों के साथ रक्तदान किया। नर्सिंग ऑफिसर नवीन बैरागी, हितेश सिंह, राजकुमार मेहता के अलावा चंद्रिका राजभर, अखिलेश कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, राहुल कुमार, निशांत सिंह आदि बैंक अधिकारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान 18 लोगों ने रक्तदान में हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिन्हा, डॉ. अभिषेक शाह, राजेश कुमार बरनवाल, काउंसलर गोविंद शुक्ल आदि मौजूद रहे।