{"_id":"67eae1dba2e090b030013c84","slug":"ban-imposed-on-pradhans-financial-and-administrative-powers-basti-news-c-207-1-kld1003-134309-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर लगाई रोक
Tue, 01 Apr 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। विकास खंड दुबौलिया के ग्राम बरदिया लोहार की प्रधान के अधिकारों को प्रतिबंधित करते हुए डीएम रवीश गुप्ता ने डीडीओ व जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां को मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
ग्राम प्रधान पर परिजन के साथ फर्म बनाकर भुगतान कराने, टीडीएस जमा नहीं करने और मजदूरी का पैसा स्वयं के खाते में लेने का आरोप है।
पूर्व में तीन सदस्यीय जांच समिति की जांच रिपोर्ट में प्रधान को विकास कार्यों में अनियमितता का दोषी पाया गया है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जांच में दोषी पाई गईं प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों को प्रतिबंधित करते हुए अंतिम जांच के लिए जिला विकास अधिकारी, व जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां को मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। संवाद