फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bakrid: Sultan Steals the Show; Jamunapari Pairs Also Strut Their Stuff at the Market

बकरीद : छा गए सुल्तान, मंडी में जमुनापारी जोड़े भी खूब इतराए

Thu, 28 May 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bakrid: Sultan Steals the Show; Jamunapari Pairs Also Strut Their Stuff at the Market
बकरों की खरीदारी करते लोग।
बस्ती। बकरीद का पर्व बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर एक दिन पहले से ही अकीदतमंदों में गजब का उत्साह देखने को मिला। मंडी में बकरों की बढ़चढ़कर बोली लगी। शहर के पक्के बाजार और दक्षिण दरवाजा पर शाम ढलने के बाद बकरों की मंडी सजाई गई। यहां सुल्तान और जमुनापारी बकरों की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया। सुल्तान सबसे महंगा 50 हजार रुपये में बिके।
विज्ञापन

जमुनापारी बकरों की जोड़ी 35 से 40 हजार में बिकी। इसके अलावा गांव से आने वाले व्यापारियों ने आठ हजार से लेकर 20 हजार तक के बकरों की बिक्री की। देर रात तक बकरों की खरीदारी होती रही। रात आठ बजे के बाद शहर में चहल- पहल बढ़ गई। समुदाय विशेष के लोग परिवार के साथ खरीदारी करने निकले।
विज्ञापन

गांधीनगर और पुरानी बस्ती क्षेत्र में फल, सेवई, कपड़ा आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ बनी रही। त्योहार को यादगार बनाने के लिए लोग किस्म-किस्म की खरीदारी करते नजर आए। ईदगाहों पर हुए नमाज के प्रबंध : बकरीद की नमाज अता करने के लिए ईदगाहों और मस्जिदों पर विशेष प्रबंध किया गया है। शहर की मुख्य ईदगाह गांधी नगर, नरहरिया, खैर मस्जिद, कटरा मस्जिद, दारूल ऊलूम, जामिया हनफिया, हुसैनी मस्जिद, अंजुमन मस्जिद, दक्षिण दरवाजा, पठान टोला, चिकवा टोला, स्टेशन रोड, मुरलीजोत सहित दो दर्जन से अधिक मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की ओर से नमाज वाले क्षेत्रों में सफाई कराई गई है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी इन स्थानों व मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में नजर बनाए हुए हैं। बड़े जानवरों की कुर्बानी वाले चिह्नित स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था कराई जा रही है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं खुली जगहों पर कुर्बानी न की जाए। तैयारियों को लेकर बुधवार शाम को गांधी नगर मुख्य बाजार में काफी चहल पहल रही। श्रृंगार प्रसाधन, रेडीमेड कपड़ों के अलावा खाने-पीने के सामान वाली दुकानों पर भी काफी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed