फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bail rejected, five sent to jail

जमानत अर्जी खारिज, पांचों भेजे गए जेल

Tue, 17 Mar 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bail rejected, five sent to jail
जमानत अर्जी खारिज, पांचों भेजे गए जेल
विज्ञापन

लालगंज प्रकरण: शांतिभंग की आशंका में नहीं मिली जमानत
लालगंज में कब्जे को लेकर हुआ था बवाल
बस्ती। लालगंज बाजार में सोमवार को हुए बवाल में शामिल लोगों को शांतिभंग की आशंका मामले में जमानत नहीं मिली। पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इनमें पीड़ित पक्ष के राम उजागिर व किशन लाल के अलावा आरोपी पक्ष के संदीप उर्फ किशन यादव, शैलेंद्र कुमार तिवारी, विजय सिंह शामिल हैं।

उधर, मंगलवार को भी कस्बे का माहौल गर्म रहा। व्यापारियों में दबंगई का खुला प्रदर्शन करने वालों और पुलिस के रवैये को लेकर गुस्सा है। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि किसी को भी मनमानी करने की ढील नहीं दी जा सकती। कस्बे में लगातार गश्त की जा रही है। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे आठ-दस मनबढ़ों ने कस्बे के राम उजागिर के मकान पर धावा बोल दिया। राड, डंडे आदि लेकर पहुंचे दबंग दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और आग लगाने की कोशिश की। कस्बे के व्यापारियों के जुटता देख हंगामा कर रहे युवक भाग गए, मगर कब्जा करने गए संदीप उर्फ किशन यादव समेत तीन को पकड़ लिया। व्यापारियों ने पुलिस को पहुंचने में एक घंटे लगने को मुद्दा बनाकर चौकी का घेराव करते हुए रास्ते पर बैठ गए। पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें रास्ते से हटाना पड़ा। पुलिस के तेवर देख कस्बे में सन्नाटा पसर गया। लोग घरों में कैद होकर खिड़की-दरवाजे से बाहर का जायजा लेते देखे गए। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शांतिभंग की आशंका में जिनका चालान किया गया था, उनकी जमानत नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed