फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bahanoi nikala katil

बहनोई निकला कातिल, तीन किए गए गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
bahanoi nikala katil
बहनोई निकला कातिल, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। गोंडा जिले के खोड़ारे क्षेत्र के रहने वाले फर्नीचर व्यवसायी बाबूजी की हत्या उसके बहनोई ने अपने छह सहयोगियों के साथ मिलकर की थी। तीन दिन पहले अपहृत करके मंगलवार रात गला दबाकर हत्या की गई। शव को परशुरामपुर क्षेत्र के मड़रिया गांव के सीवान में गेहूं के खेत में फेंक दिया गया था। थानाध्यक्ष खोडारे अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जिनमें राम दयाल निवासी चौहठ्ठा थाना खरगुपुर, धर्मेंन्द्र व जोखू उर्फ पवन निवासी पृथ्वीनाथ खरगुपुर को धर दबोचा। उनके पास से एक कार भी बरामद की गई।
पूछताछ के आधार पर पता लगा कि बाबूजी की बहन से परशुरामपुर थाने के पिथौरा भट्ट निवासी बलराम भट्ट ने अंतर्जातीय विवाह (कोर्ट मैरिज) कर लिया था। मगर वह उसे अपनी संपत्ति आदि में कोई अधिकार नहीं देना चाह रहा था। अपनी बहन को संपत्ति में अधिकार देेने के लिए बाबूजी लगातार दबाव बनाए हुए था। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से हत्या कर दी गई। तीन दिन पहले ही उसका अपहरण करके कार में बैठाकर घुमाते रहे। जिसके संबंध में बाबूजी के बड़े भाई राम प्रसाद ने खोड़ारे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी बलराम भट्ट अपने पांच अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पहले जहरीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया। एक कार में बैठा कर गोंडा, फैजाबाद आदि जगह घूमते रहे। मड़रिया गांव के पास सुनसान जगह देखकर गलादबा कर हत्या कर दी गई। मंगलवार को परशुरामपुर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed