फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Baburam's death was not revealed in post mortem

Basti News: पोस्टमार्टम में बाबूराम की मौत का नहीं हुआ खुलासा

Thu, 30 May 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Baburam's death was not revealed in post mortem
बेटे का आरोप गलत सुई लगाने से हुई थी मौत
विज्ञापन

पुलिस जांच के लिए भेजेगी विसरा
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज (बस्ती)। कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर सुई लगवाने आए बाबूराम की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं खुल पाया। उसका विसरा जांच के लिए पुलिस भेजने की कार्रवाई करने में जुटी है। कस्बे के लोग मामले में समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। बाबूराम के बेटे राम मूरत ने बताया कि गलत तरीके से सुई लगाने से पिता की मौत हुई थी।
बेटे का आरोप है कि आरोपी को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। परिवार पर सुलह-समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। यदि मामले में केस दर्ज नहीं हुआ तो न्याय के लिए डीएम और एसपी से मिलेंगे। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा प्रिजर्ब किया गया है। सीएमओ ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कप्तानगंज क्षेत्र के खोभा निवासी बाबूराम निषाद 24 मई की शाम तबीयत खराब होने पर महराजगंज कस्बे के एक मेडिकल पर दवा लेने गए थे। परिजनों के मुताबिक जैसे ही मेडिकल स्टोरके संचालक ने सुई लगाई, तभी उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी कप्तानगंज गये। वहां पर डॉक्टरों ने बाबूराम (70) को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed