{"_id":"6a383e2a24fce62e61049ba9","slug":"babulal-was-murdered-by-his-brother-and-nephew-to-usurp-land-and-money-basti-news-c-207-1-bst1006-160943-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन और रुपये हड़पने के लिए भाई व भतीजे ने की थी बाबूलाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन और रुपये हड़पने के लिए भाई व भतीजे ने की थी बाबूलाल की हत्या
विज्ञापन
वाल्टरगंज। पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के सगे भाई और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन और रुपये के लालच में भाई और भतीजे ने बाबूलाल की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर अर्जुन गांव के रहने वाले बाबूलाल (50) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में 18 जून को बस्ती डुमरियागंज सड़क के बगल स्थित एक कोचिंग सेंटर के समीप चकमार्ग पर लोगों ने देखा था। बाबूलाल में मुंह में गमछा ठूंसा था। मामले में मृतक के सगे भाई शिवकुमार चौधरी ने ही हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जब पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों भाइयों ने मिलकर एक जमीन बेची थी। जिससे उन्हें 10 लाख रुपये मिले थे। बाबूलाल अपने हिस्से के पांच लाख रुपये भाई शिवकुमार से मांग रहा था।
विज्ञापन
बाबूलाल के हिस्से के पांच लाख रुपये व उसकी पैतृक जमीन को हड़पने की नीयत से सगे भाई शिवकुमार चौधरी और भतीजे पंकज चौधरी ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया था। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को रतनपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट और मृतक बाबूलाल का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।