फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   azadi ka amrit utsav

Basti News: छात्र-छात्राओं ने घरों से मिट्टी लाकर घड़े में रखी

Thu, 10 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 10 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
azadi ka amrit utsav
कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलवारी में बुधवार को विद्यालय के छात्र छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मेरी माटी मेरा देश पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र छात्राओं ने अपने-अपने घरों से मिट्टी लाकर एक घड़े में रखा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संतोष कुमार गोंड ने बताया कि छात्रों को अमृत काल के पंच प्रण जैसे विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना के बारे में बताया गया। उन्हें इसका शपथ भी दिलाया गया । इस मौके पर अतुल गुप्ता, चंद्रलाल, विनय कुमार वर्मा, सर्वश पटेल, रजनी गुप्ता, राम भवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव में बुधवार को रुधौली नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन धीरसेन निषाद ने कर्मियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इसके अलावा थाने पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, तहसील परिसर में एसडीएम गिरीश कुमार झा एवं केसरी नंदन त्रिपाठी, बीडीओ कार्यालय पर बीडीओ धनेश यादव सीएचसी रुधौली पर प्रभारी चिकित्साधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने कर्मचारियों को अमृतकाल के पंचप्रण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed