{"_id":"65b576b29ae1776c9a068994","slug":"ayodhya-bhatni-passenger-operation-started-basti-news-c-207-1-sgkp1006-110566-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मनवर संगम एक्सप्रेस व अयोध्या-भटनी पैसेंजर का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मनवर संगम एक्सप्रेस व अयोध्या-भटनी पैसेंजर का संचालन शुरू
Sun, 28 Jan 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
इंटरलॉकिंग कार्य व प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते मार्ग परिवर्तित कर चलाई जा रही थीं दोनों ट्रेनें
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बस्ती। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर, प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य व प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते मार्ग परिवर्तित कर चलाई जा रही मनवर संगम एक्सप्रेस व अयोध्या-भटनी पैसेंजर ट्रेन को रेलवे बोर्ड की ओर से अब पूर्व की तरह नियमित करते हुए संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत होगी।
इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से अयोध्या धाम जंक्शन से कटरा, मनकापुर,ब भनान, गौर, बस्ती, मुंडेरवा, खलीलाबाद, सहजनवां, जगतबेला, गोरखपुर के रास्ते भटनी जंक्शन तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। बस्ती रेलवे स्टेशन से जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन से गौर, बभनान, मनकापुर, कटरा, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयागराज जंक्शन तक यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बस्ती से मनवर संगम एक्सप्रेस व अयोध्या से भटनी जंक्शन को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन रेलवे बोर्ड की ओर से नियमित रूप से शुरू कर दिया गया है।