फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   awarness Rath Green flag from DM

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मतदाता जागरूकता रथ

Sat, 12 Feb 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
awarness Rath Green flag from DM
डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मतदाता जागरुकता रथ
विज्ञापन

बस्ती। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज परिसर में मतदाता जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि यह जागरूकता रथ सभी ब्लॉकों में जाएगा और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा। जो युवा इस बार नए मतदाता बने हैं, वे अपना वोट डालने जाएगे तो उन्हें नई अनुभूति होगी।
डीएम ने कहा कि जो छात्र-छात्राएं अभी 18 वर्ष के नहीं हैं। वे भी अपने घर व पास-पड़ोस के लोगों को जागरूक करते हुए मतदान के लिए बूथ तक ले जाएं। सर्वाधिक मतदान कराने वाले बूथ की टीम को सम्मान पत्र भी दिया जाएगा। सभी को मतदान हेतु शपथ भी दिलाई। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने अबकी बार बस्ती ने ठाना है, शत-प्रतिशत मतदान कराना का नारा दिया। स्वीप आईकान डॉ. श्रेया ने कहा कि सभी बच्चे एसएमएस, सेल्फी व खेल के माध्यम से अपने घर परिवार को मतदान के लिए जागरूक करें। रिद्म एकडमी के बच्चों ने नृत्य तथा मतदान के लिए जागरूकता गीत ‘चलो सब साथ चलेंगे, अपना मतदान करेंगे’ प्रस्तुत किया। जीजीआईसी, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआरएस व किसान इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीआईओएस डीएस यादव, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, मुस्लिमा खातून, हरिराम यादव, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
रंगोली में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय झलहनियां में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 15 छात्रों ने प्रतिभाग किया। मतदाता जागरूकता रंगोली बनाने के लिए रजनी, शालिनी वर्मा, राजलक्ष्मी, अनूप गौड़ तथा सरफराज अहमद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल में आशा, निशा, महिमा, मालती, गौतम कुमार, आदर्श आदि छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव व स्वीप आइकॉन डॉ. श्रेया के मार्गदर्शन में सभी परिषदीय विद्यालय इस प्रतियोगिता में अपने कला का प्रदर्शन किए। बीएसए जगदीश शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम को आशीष श्रीवास्तव, सर्वेष्ट मिश्रा, अंगद पांडेय एआर पी.गिर्जेश सिंह, रमेश चंद्र चौधरी, अविनाश दुबे, शिव कुमार, वीरेंद्र तथा शिक्षक संकुल कृष्ण चंद्र शर्मा संयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत-प्रतिशत मतदान को पोस्टर लांच
विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए शहर के आर्य कन्या इंटर कालेज में भईया जी सेवा संस्थान की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए पोस्टर लांच किया गया। इसमें आकाश पांडेय ने छात्राओं को वोट के अधिकार के बारे में जानकारी दी। सभी को वोट देने व दिलवाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य माया ने सभी को तीन मार्च को मतदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर शिवम पाल, संतोष कुमारी, शिखा वर्मा, शकुंतला, अर्चना, आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed