फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Awareness rally held on prevention of brain fever.

Basti News: दिमागी बुखार से बचाव को लेकर निकली जागरूकता रैली

Fri, 02 Oct 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally held on prevention of brain fever.
बस्ती। संचारी रोगों की रोकथाम और दिमागी बुखार से बचाव के लिए बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) से जागरूकता रैली निकाली गई। नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा और सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने फीता काटकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 अक्तूबर तक और दस्तक अभियान 12 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य संबंधित विभाग लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता और बचाव के उपायों की जानकारी देंगे। नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने लोगों को बुखार का समुचित इलाज कराने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि दिमागी बुखार गंभीर बीमारी है। इससे शारीरिक और मानसिक विकलांगता होने का खतरा रहता है। बुखार होने पर मरीज को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाना चाहिए। जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर बुखार के उपचार की व्यवस्था है।
विज्ञापन

लोगों ने गांव, ब्लॉक, जनपद और प्रदेश को दिमागी बुखार से मुक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही शौचालय का इस्तेमाल करने, घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। परिवार में किसी बच्चे को बुखार होने पर उसे सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने के लिए प्रेरित करने का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंह, एएमओ चंद्रमोहन मल्होत्रा, जिला मलेरिया अधिकारी आर्येंद्र दूबे, एसएमआई प्रमोद कुमार, मलेरिया निरीक्षक ज्योति सिंह, अनिल कुमार, फाइलेरिया निरीक्षक अभय वर्मा, विपिन चौधरी, एलटी मनीष सिंह, अब्दुल वारिस, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर सचिन चौरसिया, रविंद्र चौधरी और दुर्गेश मल्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed