{"_id":"5ca4fd17bdec2214586c4254","slug":"awareness-campaign-launched-for-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए चला जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए चला जागरूकता अभियान
Thu, 04 Apr 2019 12:06 AM IST
राकेश पांडेय
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए चला जागरूकता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का सिलसिला तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को कोटेदारों को भी मताधिकार के लिए जागरूक करने के सात ही मतदान के तरीके भी बताए गए। यहां दिव्यांगजनों को उनके लिए मतदान केंद्र पर व्यवस्था की जानकारी दी गई। यहां वोट देने के तरीके भी प्रशिक्षकों ने बताए। तहसील सदर में भी जहां मतदाता जागरूकता रजिस्टर रखा गया है वहीं इस पर हस्ताक्षर करने वालों को प्रशिक्षक वोट देने व वीवी पैट मशीन की जानकारी दे रहे हैं।
मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के बाबत जिला पूर्ति विभाग की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी नीरज श्रीवास्तव, एडीएम रमेश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव व डीएसओ रमन मिश्र के अलावा जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विवेक आदि मौजूद रहे। तहसील परिसर में जागरूकता रजिस्टर में चार हजार मतदाताओं ने हस्ताक्षर कर मतदान का संकल्प लिया। यहां तैनात महिला कर्मी ने लोगों को ईवीएम व वीवी पैट से मतदान के तरीके बताए। उधर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा मंे बच्चों को मतदाताओं को जागरूक करने के बाबत प्रेरित करने का संकल्प भी दिलाया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सभी 14 विकास खंडों में भाषण, वाद विवाद एवं पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से डॉ. सर्वेष्ट मिश्र के संयोजन में प्रतिदिन जिले भर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां दिवसवार आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को आयोजित भाषण, पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को चित्रों एवं शब्दों के माध्यम से व्यक्त किया। साऊघाट की बीईओ अनीता तिवारी के नेतृत्व में बरवा, सोनारजोत, कोल्हुआ में, रूधौली के बीईओ राम कुमार सिंह के नेतृत्व में हर्रैया के बीईओ प्रीति शुक्ला के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय इन्दौली में तथा कप्तानगंज के बीईओ सुभाष वर्मा के नेतृत्व में कप्तानगंज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा सभी ब्लॉकों के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैलियों का आयोजन भी किया गया। जिसमें बीईओ इंद्रजीत ओझा, कपिलदेव द्विवेदी, ध्रुव जायसवाल, राम कुमार सिंह, श्याम बिहारी, अनिल मिश्र, राम बहादुर वर्मा, प्रीति शुक्ला, श्याम बिहारी, अनीता आदि शामिल रहीं।