{"_id":"6a66574ac9604e3d50087127","slug":"awadh-express-cancelled-passengers-faced-inconvenience-basti-news-c-207-1-bst1013-163116-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अवध एक्सप्रेस रही निरस्त, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अवध एक्सप्रेस रही निरस्त, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
अवध एक्सप्रेस के निरस्त होने से दूसरे ट्रेनों में बैठने के लिए यात्रियों की लगी भीड़।संवाद
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते रविवार को चलने वाली बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही। रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए ट्रेन को रद्द किया गया। इसके चलते मुंबई जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को मजबूरी में दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा।
बरौनी से चलकर मुंबई के बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस के निरस्त होने से गोरखपुर, सहजनवां, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर और गोंडा क्षेत्र के यात्रियों को दिक्कत हुई। सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हुई, जिन्होंने दो माह पहले यात्रा के लिए आरक्षित टिकट कराया था। यात्रा के दिन ट्रेन निरस्त होने से उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। कई यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों में यात्रा करने के लिए अधिक किराया खर्च किया, जबकि कुछ यात्रियों को टिकट वापस कर अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और असुविधा का माहौल रहा।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से रविवार को अवध एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया गया था। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ये ट्रेनें भी देर से आईं
रेलवे समय सारणी के अनुसार रविवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से संचालित हुईं। बरौनी-राप्तीसागर एक्सप्रेस करीब साढ़े चार घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल साढ़े तीन घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे और पूर्णिया कोर्ट स्पेशल एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से चली। इसके अलावा पुणे-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल डेढ़ घंटे और मुजफ्फरपुर-जनसाधारण एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर तेज धूप और गर्मी में इंतजार करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यात्री बोले-
दो माह पहले बस्ती रेलवे स्टेशन से सूरत जाने के लिए वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का रिजर्वेशन टिकट बुक कराया था, साथ में बच्चे और परिवार भी थे। लेकिन जब जाने का समय आया तो ट्रेन ही निरस्त हो गई। दूरी अधिक होने के कारण अन्य किसी साधन से पहुंचना मुश्किल था। ऐसे में मजबूर होकर टिकट वापस करना पड़ा।
-सुनीता सिंह, बस्ती
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रेन के निरस्त होने से सबसे ज्यादा परेशानी लंबा सफर तय करने वाले यात्रियों को हुई। मुंबई जाने के लिए अवध एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर कोच का कंफर्म टिकट होने के बावजूद दूसरे ट्रेन में जनरल कोच से यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुंबई जाने वाली अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ भी बढ़ गई। जिससे लोगों को काफी परेशान हुए।
-संदीप सिंह, रामापुर-बभनान