फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   autro rikshaw union protested

वसूली के विरोध में ऑटो चालकों ने दिया धरना

Mon, 28 May 2018 10:46 PM IST
basti
basti Updated Mon, 28 May 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
autro rikshaw union protested
मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते ऑटो चालक। - फोटो : amar ujala
बस्ती। ऑटो रिक्शा जन कल्याण समिति की ओर से सोमवार को मंडलायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया। नगर पालिका के ओर से मनमानी वसलूी, उत्पीड़न के विरोध में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया।  
विज्ञापन

धरने में समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कहा कि अनेक उच्च शिक्षित युवा मजबूरी में ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं किन्तु उनका कदम-कदम पर शोषण किया जा रहा है। कभी आरटीओ, कभी पुलिस कर्मियों की ओर से अवैधानिक धन उगाही आम बात हो गई है। अनेकों प्रमाण हैं और लंबी जांच चली। अवैध वसूली के चलते नगर पालिका के ठेकेदार ऑटो चालकों से मनमानी करते हैं। मो. हारून ने कहा कि नगर पालिका में ऑटो रिक्शा स्टैंड केवल कागज में चल रहा है। वहां पर कोई सुविधा नहीं है। चेतावनी दी कि ठेकेदार के लोगों ने यदि किसी ऑटो चालक को मारापीटा तो ऑटो चालक नगर पालिका का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर  वकील अहमद, अशोक तिवारी, रविन्द्र प्रताप शुक्ल, बृजेश शुक्ल, मो. मोईन, तुलसीराम चौधरी, मो. जमील, अविनाश, लालमन, काली प्रसाद, दुर्गा सिंह, नीरज कुमार, राजन गुप्ता, गोलू, कन्हैयालाल गुप्ता, अजीजुर्रहमान, संजय मिश्र, विनय कुमार, विनोद कुमार, सोनू कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed