फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Auto driver dies after being hit by a car on Basti-Mahuli road

Basti News: बस्ती-महुली मार्ग पर कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

Sat, 06 Dec 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Auto driver dies after being hit by a car on Basti-Mahuli road
महुली रोड पर कार से ऑटो की टक्कर में मृत ऑटो चालक चन्नी की फाइल फोटो-
महादेवा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग पर स्थित हटवा गांव के पास शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे ऑटो और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो महादेवा की ओर से बस्ती जा रहा था, जबकि कार बस्ती से महादेवा की ओर आ रही थी। कार में सिर्फ चालक सवार था। हटवा गांव के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के दक्षिण दरवाजा चाई टोला निवासी ऑटो चालक सन्नी पुत्र संजय को ओपेक चिकित्सालय कैली भेजा गया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ऑटो में सवार सिसवा निवासी सीतापति (50), अंशुपाल (23), महुली निवासी सोनमती (40), देवमी बनकटी संध्या (35) सहित दो अन्य घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया। इन सभी को भी ओपेक हॉस्पिटल भेजा गया। लालगंज निवासी कार चालक गणेश (34) पुत्र बसंत को भी गंभीर चोटें आई हैं। मृत चालक सन्नी दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed